Covid-19 : बिहार में 767 हुई मरीजों की संख्या, खगड़िया में 5 और पॉजिटिव मिले

पटना : बिहार में मंगलवार की दोपहर तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 767 पहुंच गई। बांका और में खगड़िया में नए केस आए है। बांका में 21 साल का युवक संक्रमित मिला है। वहीं, खगड़िया में पांच नए केस आए, जिनमें चार बेलदौर प्रखंड और एक चौथम प्रखंड का है। पांच नए मरीजों में चार पुरुष और एक महिला है। सभी की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच है। सुबह आई रिपोर्ट में बेगूसराय में नौ, दरभंगा में दो और सुपौल में एक नया मरीज मिला था। इनमें दो महिलाएं भी हैं।

प्रदेश में 378 कोरोना मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
बिहार में कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके 378 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि अस्पताल से स्वस्थ होकर घर गए लोग अपने-अपने घर में 14 दिन तक क्वारेंटाइन रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *