Covid-19 : देश में करीब 50 हजार लोगों ने गंवाई जान, 25.89 लाख हुए संक्रमित

पटना : देश में कोरोना वायरस ने अब तक करीब 50 हजार लोगों ने जान ले ली है। वहीं, 25 लाख 89 हजार 682 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। बीते 24 घंटों में 63490 नए मरीज मिले। जबकि 944 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल 49 हजार 980 मरीजों की जान चली गई है। 6 लाख 77 हजार 444 मरीजों का इलाज जारी है राहत की बात है कि 18 लाख 62 हजार 258 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में 12020 नए केस मिले है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 84 हजार 754 हो गई है। तमिलनाडु में 5860 नए केस मिले, अब संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख 32 हजार 105 हो गई है।

दुनिया में 2.14 करोड़ तक कोरोना संक्रमण
दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में 2 करोड़ 14 लाख 58 हजार 129 लो आ चुके हैं। इनमें 7 लाख 71 हजार 056 मरीजों की मौत हो गई है। 72 लाख 47 हजार 627 मरीजों का इलाज चल रहा है। अमेरिका में 53 लाख 60 हजार 277 संक्रमित हुए हैं। 1 लाख 69 हजार 475 लोगों की मौत हो गई है। ब्राजील में 33 लाख 17 हजार 096 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 07 हजार 232 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *