Covid-19 : वायरस की चपेट में राजधानी, पटना के खाजपुरा में मिला एक और मरीज, सूबे में 239

पटना : बिहार की राजधानी पटना अब मुंगेर और सीवान की तरह कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार की शाम यहां एक और मरीज मिला। 24 साल के युवक की कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही पटना में संक्रमितों की संख्या 28 हो गई। इनमें खाजपुरा के ही 18 संक्रमित हैं। वहीं, सूबे में मरीजों की 239 पहुंच चुकी है। राजधानी में शहरी क्षेत्रों में ज्यादा मरीज मिले हैं। शहर का पॉश इलाका डाकबंगाला चौराहा में भी एक एक्टिव केस है। इसके अलावा मसौढ़ी में शुक्रवार को एक पॉजिटिव मिला था। बख्तियारपुर में भी मरीज मिल चुका है। इधर, डीएम रवि कुमार ने दोपहर में खाजपुरा इलाके का निरीक्षण किया था।

मुंगेर पहले, नालंदा दूसरे और सीवान तीसरे स्थान पर
बिहार में कोरोना के सबसे अधिक केस मुंगेर जिला में है। यहां मरीजों की संख्या 62 है। वो भी जमालपुर सदर बाजार से ही 61 पॉजिटिव केस आए हैं। इसके बाद नालंदा जिला सबसे अधिक प्रभावित है। जिले में कुल 34 लोग संक्रमित हैं। तीसरे नंबर पर सीवान है, जहां 30 केस मिल चुके हैं। चौथे स्थान पर राजधानी पटना है, जहां 28 पॉजिटिव मिले हैं। इनके बाद बक्सर, कैमूर और रोहतास जिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *