Covid-19 : झारखंड में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेडिंग शुरू, 85% मरीजों में नहीं थे लक्षण

पटना : अब झारखंड में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिस रफ्तार से मरीज मिले रहे हैं, ऐसे में लगता है कि यहां वायरस का कम्युनिटी स्प्रेडिंग शुरू हो गया है। दूसरी बड़ी समस्या है कि नए मरीजों में से 85 फीसदी लोगों में महामारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। राजधानी रांची में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 140 लोग आ चुके हैं। इनमें 130 लोगों में महामारी के कोई लक्षण नहीं थे। पूर्वी सिंहभूम में 150 में से 135 मरीजों में कोई लक्षण नहीं दिखे। रांची से सटे रामगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित पांच लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। फिर दोबारा पॉजिटिव पाए गए।

सूबे में 1000 से ज्यादा हुए कोरोना मरीज
झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 पार कर गई है। बता दें शनिवार को सिमडेगा में सबसे ज्यादा 34 नए केस मिले। इसके अलावा रामगढ़ में 21, गुमला में 10, पूर्वी सिंहभूम में 6, पश्चिमी सिंहभूम में 5, हजारीबाग में 3, लातेहार में 3, रांची में 3, पलामू में 2, खूंटी में 1, लोहरदगा में 1, सरायकेला में एक नया मरीज मिला है। गौरतलब है कि 31 मई तक सूबे में संक्रमितों की संख्या 610 ही थी। पिछले सात दिनों में 413 नए मामले आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *