Covid-19 : देश में कोरोना संक्रमण 9 लाख पार, एक दिन में 26289 मरीज मिले

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण 9 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है। सोमवार को 26289 नए मरीज मिले। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 लाख 1 हजार 171 हो गई है। इसके साथ ही दुनिया में कोरोना संक्रमण मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। भारत से ज्यादा मरीज ब्राजील और अमेरिका में हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 521 संक्रमितों की जान चली गई। राहत की बात है कि इस दिन 15914 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। यहां 2 लाख 60 हजार 924 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 10482 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। दूसरे नंबर तमिलनाडु है। यहां 1 लाख 42 हजार 798 मरीज सामने आए हैं।

सोमवार को किस राज्य में मिले कितने नए मरीज
बीते सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6497 नए मरीज मिले। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में 1664, पश्चिम बंगाल में 1435, दिल्ली में 1246, बिहार में 1116, गुजरात में 902, केरल में 449, मध्यप्रदेश में 575, राजस्थान में 544, पंजाब में 357, छत्तीसगढ़ में 184, झारखंड में 14 और चंडीगढ़ में 29 नए पॉजिटिव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *