Covid-19 : बिहार के बाद झारखंड में कोरोना का प्रकोप, संक्रमितों की संख्या हुई 45

पटना : देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बिहार में संक्रमितों की संख्या 113 हो गई है। जबकि पड़ोसी राज्य झारखंड में भी इस वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। झारखंड में सोमवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 45 हो गई है। जबकि इस वायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इन नए मरीजों में रांची के हिंदपीढ़ी, देवघर, बोकारो और हजारीबाग के एक-एक मरीज हैं। चार नए मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी में जो महिला संक्रमित मिली है, वह तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संपर्क में आई थी। जबकि हजारीबाग का मरीज मुंबई से लौटा है। वहीं, बोकारा के केस में उसके परिवार के एक सदस्य की कोरोना से मौत हो चुकी है।

31 मार्च को झारखंड में मिला था पहला मरीज
बता दें कि झारखंड में कोरोना का पहला मरीज 31 मार्च को मिला था। बिहार से काफी बाद। रांची के हिंदपीढ़ी में 22 साल की महिला पहली कोरोना मरीज थी, जो मलेशिया से आई थी। दूसरा पॉजिटिव केस 2 अप्रैल को हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी शख्स मिला। जो बंगाल के आसनसोल से लौटा था। तीसरा मामला पांच अप्रैल को बोकारो में मिला। यहां संक्रमित महिला बांग्लादेश में आयोजित जमात से लौटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *