Covid-19 : देश में कोरोना मरीज 17 हजार के पार, 6 राज्यों में ही 12 हजार से अधिक मरीज

पटना : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार पार कर गई है। बीते 24 घंटे में वायरस से संक्रमित 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1553 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित छह राज्य हैं। इन राज्यों में ही 12 हजार से अधिक मरीज हैं। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश। महाराष्ट्र में कोरोना के 4 हजार से अधिक मरीज हैं। राजधानी दिल्ली में 2003 लोग पॉजिटिव हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक 211, मध्यप्रदेश में 70, गुजरात में 58, दिल्ली में 43, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्रप्रदेश में 15, कर्नाटक में 14, उत्तरप्रदेश में 17, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 11, जम्मू कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, असम, हिमाचल और ओडिशा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

कई शहरों में आज से लॉकडाउन में छूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद सोमवार से देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। ये वो शहर हैं, जहां कोरोना के हालात नहीं बिगड़े हैं। बिहार और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में यह छूट दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *