Covid-19 : कोरोना पॉजिटिव फूड डिलीवरी ब्वॉय घर-घर पहुंचा रहा था खाना, 72 परिवार क्वारेंटाइन

पटना : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। लोगों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में लोग घर पर अपना खाना मंगवा रहे हैं। इसमें एक बड़ी लापरवाही साउथ दिल्ली इलाके में सामने आई। जहां 19 साल का फूड डिलीवरी ब्वॉय कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद 72 परिवारों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारेंटाइन किया गया है। क्योंकि उस फूड डिलीवरी ब्वॉय ने कई घरों में खाना पहुंचाया है। इधर, संक्रमित फूड डिलीवरी ब्वॉय को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा 20 अन्य डिलीवरी ब्वॉय को छतरपुर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

मुंबई के धारावी में मिले 11 नए मरीज
बता दें कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक प्रभावित मुंबई है। जबकि मुंबई के धारावी में गुरुवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले। इन मरीजों में चार लोग मुकुंद नगर, सोशल नगर से दो मरीज, राजीव नगर से दो मरीज, साईं राज नगर और रामजी चॉल में एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं, धारावी में कोरोना के आठ मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 71 पॉजिटिव केस आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *