Covid-19 : गुजरात सीएम की हुई कोरोना जांच, किए गए होम क्वारेंटाइन, कांग्रेस विधायक और पार्षद हैं पॉजिटिव

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में कोरोना का संक्रमण मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। यहां के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना की जांच कराई गई है। हालांकि सीएम में कोरोना महामारी को कोई लक्षण नहीं मिला है, लेकिन इन्हें घर में क्वारेंटाइन किया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनसे जुड़े तमाम लोगों की जांच कराई गई है। इतना ही नहीं कांग्रेस के पार्षद भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले किसी राज्य में राजनेताओं में कोरोना का लक्षण नहीं मिला है।

महाराष्ट्र में 178 मरीजों की मौत, मरीज 2800 पार
देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 178 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीज 2800 के पार हैa। बुधवार को 117 नए मरीज मिले। इनमें मुंबई के 66 और पुणे 44 मरीज हैं। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में मरीजों की संख्या 1561 है। यहां 30 लोगों की मौत और 31 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में 1204 मरीज हैं और 12 मौतें हुईं हैं। राजस्थान में 1005 संक्रमित हैं। 11 लोगों की जान गई है। मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 741 और मरने वालों की संख्या 53 है।  उत्तरप्रदेश में अब तक 660 लोग पॉजिटिव मिले हैं। आठ की जान गई है और 50 मरीज ठीक हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *