Covid-19 : एक दिन में सबसे अधिक 1990 पॉजिटिव मिले, मौत की संख्या 800 पार

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण 26496 लोगों तक पहुंच चुका है। जबकि इस महामारी से संक्रमित 824 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे अधिक मरीज मिले। एक दिन में 1990 पॉजिटिव केस आए। वहीं, 49 संक्रमितों की जान चली गई। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 28 लाख 98 हजार पहुंच गया। इनमें 18 लाख 73 एक्टिव मरीज हैं, 8 लाख 88 हजार संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं 2 लाख 3 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे केस
देश में महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण चेन टूट नहीं रहा है। अब तक यहां 7628 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 323 लोगों की जान चली गई है। गुजरात भी इस ओर बढ़ रहा है। यहां अब तक 3071 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 2656 एक्टिव हैं, 133 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में 2656 केस आए, जिनमें 1702 एक्टिव हैं। 54 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *