Covid-19:बढ़ने लगा संक्रमण, 24 घंटे में 1 हजार लोगों की मौत, 1.27 लाख नए केस

पटना : पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यह मंगलवार की अपेक्षा 275 ज्यादा है। वहीं, 24 घंटे में एक लाख 27 हजार 433 नए मरीज सामने आए हैं। 2 लाख 59 हजार मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 15 लाख 33 हजार 921 नए सक्रिय मरीज हैं। राहत की बात है कि कोरोना का टीकाकरण रफ्तार पकड़ चुका है। 1 अरब 67 करोड़ 29 लाख 42 हजार 707 लोगों ने टीका लग रखा है। अब तक 4 लाख 97 हजार 975 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल संक्रमण की दर 09.26 प्रतिशत है। केरल में 24 घंटे में 29 मरीजों की जान गई है। जबकि 52199 नए संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में 27 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। 4679 मरीज स्वस्थ हो गए। संक्रमण दर 4.73 प्रतिशत है। एक्टिव मरीज 14870 बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *