Covid-19 : महाराष्ट्र ने चीन को पीछे छोड़ा, मरीजों की संख्या 86 हजार

पटना : कोरोना संक्रमण मामले में महाराष्ट्र देश में ही नहीं अब चीन से भी आगे निकल गया है। इस राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 86 हजार हो गई है। चीन में यह आंकड़ा 83040 है। महाराष्ट्र में रविवार को 3007 नए केस आए। जबकि 91 मरीजों की जान चली गई। सूबे में वायरस से अब तक 3060 लोग की मौत हुई है। राहत की बात है कि 39314 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, 43591 मरीजों का इलाज चल रहा है। इधर, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक चीन में 65 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 78341 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। करीब 4634 कोरोना पॉजिटिवों की मौत हुई है।

देश में लगातार 4 दिन से मिल रहे 9 हजार से अधिक केस
देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2.5 लाख पार कर गई है। पिछले चार दिनों से लगातार हर दिन नौ हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 9983 नए केस सामने आए। जबकि 271 लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर तमिलानाडु है, जहां 31667 केस मिले हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली। यहां 28936 पॉजिटिव सामने आए। चौथे नंबर पर गुजरात, जहां 20070 संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *