Covid-19 : कोरोना को हराने का मास्टर प्लान तैयार, देश 3 जोन में बंटेगा, अब हारेगा वायरस

पटना : देश में बढ़ते कोरोना के मामलों और अर्थव्यवस्था की गिरावट को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार एक मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इस नए प्लान के तहत कोरोना से जंग जीता जाएगा। इसके लिए देश को तीन जोन में बांटा जाएगा। ये जोन होंगे -रेड, ऑरेंज और ग्रीन। कोरोना मरीजों की संख्या और मौत के केस को ध्यान में रखकर अलग-अलग राज्यों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में रखा जाएगा। बताया जाता है कि रेड जोन में कोरोना के सबसे अधिक मामले वाले राज्य होंगे। यानी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात समेत आधा दर्जन राज्य रेड जोन में जाएंगे। इसके बाद ऑरेंज जोन वो राज्य होंगे, जहां मामले बढ़ रहे हैं या फिर स्थिर होने की स्थिति में हैं। जबकि ग्रीन जोन में वे राज्य होंगे, जहां अब तक एक भी मामले नहीं हैं या फिर बेहद कम केस हैं।

जोन के अनुसार ही लॉकडाउन पर निर्णय संभव
बता दें कि 24 मार्च की रात 12 बजे से देश में लागू लॉकडाउन को खत्म होने में दो दिन बचे हैं। ऐसे में शनिवार को तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार यह खबर भी आई थी कि राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन 30 अप्रैल तक हो सकता है। लेकिन, देश को जोन में बांटने से ऐसा लग रहा है कि जोन वाइज ही लॉकडाउन पर फैसला हो सकता है। यानी जहां स्थिति नियंत्रित है, वहां लॉकडाउन हट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *