Covid-19 : बिहार में कोरोना के टॉप-10 जिलों में मुंगेर पहले, बक्सर दूसरे नंबर पर, रिकवरी में नालंदा आगे

पटना : बिहार में कोरोना से अब तक 482 लोग संक्रमित हो चुके हैं। चार मरीजों की जान जा चुकी है। जबकि सूबे के पांच जिले रेड जोन और 20 ऑरेंज जोन हैं। बाकी के 13 जिले ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक प्रभावित मुंगेर जिला है, जहां 95 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद बक्सर – 53, रोहतास – 52, पटना – 44, नालंदा – 36, सीवान – 30, कैमूर – 27, गोपालगंज – 18, मधुबनी – 18, भोजपुर – 18, बेगूसराय – 11, औरंगाबाद – 8, गया – 6, सीतामढ़ी – 6, सारण – 7, भागलपुर – 5, दरभंगा – 5, पश्चिमी चंपारण – 5, पूर्वी चंपारण – 5, कटिहार – 5, लखीसराय – 4, अरवल – 4, नवादा – 4, जहानाबाद – 4, बांका – 3, वैशाली – 3, मधेपुरा – 2, अररिया – 2, पूर्णिया – 1, शेखपुरा – 1 पॉजिटिव मरीज मिला है।

नालंदा में सबसे अधिक 29 मरीज हुए ठीक
मुंगेर में सबसे अधिक 95 मरीज मिले हैं। एक की मौत हो चुकी है। यहां अब तक सिर्फ 21 मरीज ही ठीक हुए हैं। नालंदा में अब तक सबसे अधिक 29 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि यहां 36 पॉजिटिव केस ही आए हैं। यानी मुंगेर में संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार भी काफी धीमी है। कोरोना से जंग जीतने के मामले में सीवान तीसरे स्थान पर है, जहां के 25 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं राजधानी पटना के 12, बक्सर – 10, बेगूसराय – 5, गया – 5, गोपालगंज – 3, नवादा – 2 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *