Covid-19 : देश में 24 घंटे में मिले करीब 10 हजार मरीज, 274 लोगों की मौतें

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन नौ हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9985 नए केस आए। जबकि 274 मरीजों की जान चली गई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 76 हजार 583 हो गई है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1366 नए पॉजिटिव केस आए और कुल संक्रमितों की संख्या 31309 पहुंच गई। उक्त समय में कोरोना के सात मरीजों ने दम भी तोड़ दिया। राजधानी में अब तक 905 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रिकवरी रेट 37.88 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.89 प्रतिशत। वहीं, दुनिया में कोरोना के 72,32,901 मरीज सामने आए हैं। इनमें 34,50,824 का इलाज चल रहा है। जबकि 4,11,172 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 91 हजार के करीब
देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य अब भी महाराष्ट्र है। यहां पॉजिटिव केस का आंकड़ा 90787 पहुंच गया है। करीब 45,000 मरीजों का अब भी इलाज जारी है। वहीं 3289 संक्रमितों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में 34914 संक्रमित मिले हैं। 307 मरीजों की जान गई है। इसके बाद दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *