Covid-19:अब पुणे सबसे संक्रमित शहर, एक महीने में 5वें से पहले स्थान पर पहुंचा

पटना: देश में कोरोना वायरस से सबसे संक्रमित शहर अब पुणे हो गया है। यहां हर दिन 2-3 हजार नए मरीज मिल रहे हैं। बीते एक महीने में यहां 83 हजार मरीज बढ़े। कुल संक्रमितों की संख्या 1.75 लाख हो गई है। अगस्त की शुरुआत में यह शहर पांचवें स्थान पर था। अब राजधानी दिल्ली पहले से दूसरे स्थान पर चली गई है। जबकि मुंबई तीसरे स्थान पर है। बता दें पुणे एक्टिव मरीजों की भी संख्या सबसे अधिक 52 हजार से ज्यादा है। वहीं, मुंबई और दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या काफी घटी है। अब मुंबई में 20 हजार और दिल्ली में 15 हजार मरीज इलाजरत हैं।

देश में एक हफ्ते में बढ़े 5.14 लाख मरीज
दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में बीते एक हफ्ते में 17 लाख 77 हजार 791 लोग आए हैं। इनमें भारतीय 5 लाख 13 हजार 998 हैं। पिछले एक हफ्ते में भारत में मरीजों की संख्या में नौ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इस कारण दुनिया भर में एक प्रतिशत नए मरीज बढ़ गए हैं। हालांकि दुनिया भर में मृत्यु दर में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *