पटना : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार 461 हो गई है। बीते 24 घंटे में 15 हजार 413 नए मरीज मिले हैं। जबकि 306 लोगों की जान चली गई। वहीं, दुनिया में कोरोना के 87 लाख 56 हजार 042 मरीज हो गए हैं। इनमें 39 लाख 60 हजार 127 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 4 लाख 64 हजार 345 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1 लाख 28 हजार 205 संक्रमित हैं। आंध्रप्रदेश में 8452 संक्रमित हैं। तमिलनाडु में 56 हजार 845 मरीज मिल चुके हैं। गुजरात में अब तक 26 हजार 680 लोग वायरस की चपेट में आए हैं।
दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज सस्ता
राजधानी दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज सस्ता हो गया है। अब प्राइवेट अस्पतालों के साधारण आइसोलेशन बेड का एक दिन चार्ज 24 हजार, आईसीयू बिना वेंटीलेटर का चार्ज 34 हजार और आईसीयू वेंटीलेटर का चार्ज 44 हजार है।