Covid-19 : देश में मरीजों की संख्या करीब 7.50 लाख, 24 घंटे में मिले 22752 मरीज

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। पिछले कुछ हफ्तों से हर दिन 15 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में 22752 नए संक्रमित मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 7 लाख 42 हजार 417 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 482 लोगों की मौत हुई और कुल आंकड़ा 20642 हो गया। दुनिया में भी कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा हो रहा है। दुनिया भर में कुल एक करोड़ 16 लाख 15 हजार 433 नए मरीज मिले। इनमें 47 लाख 78 हजार 209 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 5 लाख 37 हजार 971 लोगों की जान चली गई। हालांकि 62 लाख 99 हजार 253 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा संक्रमण, 24 घंटे में मिले 5368 मरीज
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित महाराष्ट्र है। यहां बीते 24 घंटे में 5368 मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 11 हजार 987 हो गई है। तमिलनाडु में भी 24 घंटे में 3827 पॉजिटिव मिले। कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 14 हजार 978 हो गया। राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 1379 मरीज सामने आए। अब तक यहां एक लाख 823 लोग संक्रमित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *