Covid-19 : नौ जिलों में मिले मरीज, बिहार में 1442 लोग संक्रमित

पटना : बिहार में कोरोना का कहर जारी है। यहां अब तक 1442 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को 19 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें कैमूर जिले के मोकारी की 24 वर्षीय महिला और पुरुष हैं। बक्सर के बैरी में 35 साल का पुरुष, समस्तीपुर के जीतवारपुर में 17 साल का युवक, शेखपुरा के सुरदासपुर में 26 साल की महिला और गगौर में 36 साल का पुरुष, गया जिले के अतरी में 20, 24 और 30 साल के पुरुष, जहानाबाद के शकुराबाद में 25 साल की महिला, पटना के बाढ़ में 14 साल का युवक, नवादा में 22,25 और 33 साल के पुरुष, मधेपुरा के श्रीपुर और सुखसान में 23-23 साल का युवक, सुपौल जिले के बसंतपुर में 32 साल का पुरुष, रतौली में 30 साल का पुरुष और राघोपुर में 35 साल का पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 जिले
प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी पटना है। यहां अब तक 166 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। दो मरीजों की जान चली गई है। दूसरे नंबर पर मुंगेर जिला है, जहां 133 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक मरीज की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर रोहतास में 91 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक की जान गई है। चौथे नंबर पर नालंदा है। यहां 72 पॉजिटिव पाए गए हैं। पांचवें स्थान पर मधुबनी, जहां 73 केस मिले हैं। छठे स्थान पर बेगूसराय है। यहां 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सातवें स्थान पर बक्सर है, जहां 63 लोग संक्रमित हुए हैं। 63 पॉजिटिव केस के साथ गोपालगंज आठवें पायदान पर है। नौवें स्थान पर खगड़िया जिला है, जहां 55 पॉजिटिव मिले। यहां एक मरीज की मौत भी हुई है। सीवान दसवें नंबर पर है। यहां 45 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *