Covid-19 : कोरोना से मौत का बढ़ रहा आंकड़ा, 24 घंटे में 380 लोगों ने गंवाई जान

पटना : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जान जाने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में ही 380 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 16 हजार 475 संक्रमितों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में 19 हजार 500 नए मरीज भी सामने आए। संक्रमितों की संख्या 5 लाख 48 हजार 318 हो गई है। हालांकि अब तक 3 लाख 21 हजार 723 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दुनिया में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में इस वायरस से एक करोड़ 1 लाख 37 हजार 159 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 5 लाख 1 हजार 661 की जान चली गई। जबकि 44 लाख 99 हजार 661 मरीजों का इलाज जारी है।

महाराष्ट्र में 5493 और तमिलनाडु में 3940 नए मरीज मिले
देश में कोरोना वायरस से सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 64 हजार 626 हो गई है। बीते 24 घंटे में ही 5493 नए केस सामने आए। तमिलनाडु में भी पिछले 24 घंटे में 3940 नए पॉजिटिव मिले। यहां 82 हजार 275 संक्रमित हैं। राजधानी दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 83 हजार 077 हो गई है। 24 घंटे में 2889 नए मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *