Covid-19 : यूपी में एक दिन में 19 मौतें, सबसे अधिक 817 मरीज भी मिले

पटना : उत्तरप्रदेश में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर बीते 24 घंटे में दिखा। उक्त समय में कोरोना के 19 मरीजों की जान चली गई। अब तक 507 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 817 नए मरीज भी मिले हैं। सूबे में संक्रमितों की संख्या 16 हजार पार कर गई है। इनमें 6092 एक्टिव मरीज हैं। सूबे के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में 9995 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को विभिन्न लैब में 17221 सैंपलों की जांच हुई। अमित मोहन ने बताया कि अब तक 5 लाख 32 हजार 505 सैंपलों की जांच की गई है। जल्द ही हर दिन 20 सैंपलों की जांच की सुविधा बहाल होगी।

झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा करीब 2 हजार
झारखंड में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैला है। बीते 24 घंटे में यहां 24 नए पॉजिटिव केस आए। सूबे में संक्रमितों की संख्या 1921 हो गई है। 11 लोगों की जान जा चुकी है। राहत की बात है कि 1198 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल 711 मरीजों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *