Covid-19 : बिहार के 26 जिलों में कोरोना, अररिया में पहुंचा वायरस, कुल 359

पटना : बिहार के 26 जिलों में कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है। मंगलवार को अररिया में भी कोरोना का एक मरीज मिला। यह मरीज चिकनी कमलदाह का है। इसके अलावा 12 और नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें बांका के पोकारी की 20 वर्षीय महिला, गोपालगंज के भोर का 35 वर्षीय पुरुष, गोपालगंज में 18 साल का युवक, गोपालगंज के ही पंचदेवरी में 35 साल पुरुष, गोपालगंज के मनपुर में 56 वर्षीय पुरुष, गोपालगंज के ही भोर में 70 साल का पुरुष, गोपालगंज के ही पंचदेवरी में 25 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। कैमूर में चार पॉजिटिव सामने आए। सभी भभुआ के हैं। इसके अलावा मुंगेर के जमालपुर सदर में 42 साल का एक पुरुष और नालंदा से एक पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 359 हो गई है। जबकि 57 मरीज ठीक भी हुए हैं।

गोपालगंज में 18 और कैमूर में हुए 17 मरीज
बिहार में चार राज्यों में कोरोना के मरीजों का मिलना जारी है। मुंगेर में मंगलवार को भी एक केस मिला। यहां मरीजों की संख्या 91, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सीवान में 30, बक्सर-25, गोपालगंज-18, कैमूर-17, बेगूसराय-9, भोजपुर-9, औरंगाबाद-7, गया-6, पूर्वी चंपारण-05, भागलपुर-05, मधुबनी-05, सारण-4, अरवल-4, लखीसराय-4, नवादा-4, बांका-3, जहानाबाद-1, वैशाली-2, अररिया-1, मधेपुरा-1, पूर्णिया-1 और दरभंगा में एक मरीज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *