Covid-19 : मुंगेर में बुरी तरह फैला वायरस, आज मिले 21 मरीज, सभी एक ही इलाके के

पटना : बिहार में कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट एक बार फिर मुंगेर जिला बन गया है। शुक्रवार को यहां 21 नए मरीज मिले। अब तक जितने भी मरीज मिले हैं, सभी जमालपुर सदर बाजार के हैं। इन सभी वायरस का चेन एक जमाती से बना है। शाम को विभिन्न सैंपलों की आई रिपोर्ट में 15 नए पॉजिटिव मिले। इनमें पांच पुरुष और 10 महिलाएं हैं। पुरुषों में 14 साल का किशोर, 18 साल का एक युवक और 30 साल के दो युवक हैं। इसके अलावा 46 साल का एक व्यक्ति है। महिलाओं में 10 साल की दो बच्ची, 12 साल की एक बच्ची, 20, 23, 25 और 30 साल की एक-एक युवती है। इनके अलावा 35, 37 और 38 साल की महिलाएं हैं।

सूबे में मरीजों की संख्या हुई 197
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 197 हो गई है। शुक्रवार की सुबह मुंगेर में 6 मरीज मिले। इसके बाद बांका में एक मरीज मिला। दोपहर में नालंदा में तीन और भोजपुर में दो मरीज मिले। इसके बाद दोपहर 4 बजे मुंगेर के जमालपुर में 15 नए मरीज मिले। इससे पहले गुरुवार को सूबे में 27 मरीज मिले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *