पटना : भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बिहारियों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। दरअसल, बिहार में इन दिनों बाढ़ के हालात हैं। इस पर क्रिकेटर ने बिहारियों से बाढ़ की स्थिति का मजबूती से सामना करने की अपील की। रैना ने ट्वीट किया- बिहार कोरोना संक्रमण के इस वैश्विक संकट के साथ ही बाढ़ के भीषण प्रकोप को भी झेल रहा है। इस आपदा के समय में बिहार के कई लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा है।

रैना की पत्नी विदेश की नौकरी छोड़ कर रहीं सोशल वर्क
क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी ने हाल में यूरोप की अपनी नौकरी छोड़ दी। प्रियंका अब समाज सेवा करना चाहती हैं। प्रियंका का कहना है कि सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इनका मानना है कि गरीब बच्चों की मदद करना बेहद जरूरी है। बता दें कि सुरेश रैना और प्रियंका की बच्ची ग्रेसिया है, जिसके नाम पर प्रियंका ग्रेसिया रैना फाउंडेशन चलाती हैं। इस फाउंडेशन के जरिए गरीब बच्चों की मदद करती हैं और महिला सशक्तीकरण का काम करती हैं।












