यूपी में गैंगरेप की शिकार दलित युवती ने तोड़ा दम, रीढ़ की हडि्डयां तोड़ व जीभ काट दी गई थी

पटना: उत्तरप्रदेश के हाथरस में गैंगरेप की शिकार दलित लड़की ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पीड़िता पिछले तीन दिनों से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती थी। गैंगरेप करने के बाद दरिंदों ने युवती की जीभ काट दी थी। साथ ही उसकी रीढ़ की हडि्डयों को तोड़ दीं थीं। तब से वह अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। हालात में सुधार नहीं होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें गैंगरेप की घटना 14 सितंबर की है। 19 वर्षीय युवती के साथ चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप किया गया था।

पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा
गैंगरेप की इस घटना में पुलिस ने अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की है। मामले में और कितने लोगों की संलिप्तता थी यह पता नहीं चल सका है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि एक-दो और लोग घटना में शामिल थे। गौरतलब है कि पीड़िता ने अलीगढ़ के अस्पताल में महिला आरक्षी को इशारों में खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। केस की शुरुआत में सादाबाद सीओ ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया था। फिर महिला आरक्षी पीड़िता की बातों को इशारे में समझी, जिसके बाद गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *