वैक्सीन को बेअसर कर रहा डेल्टा वेरिएंट, WHO के एक्सपर्ट्स की बातों को जान बढ़ जाएगी चिंता

पटना : कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट बेहद खतरनाक है। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महामारी विशेषज्ञ ने दुनिया को आगाह किया है। डब्ल्यूएचओ के महामारी विशेषज्ञ के अनुसार कोरोना का डेल्टा वेरिएंट वैक्सीन को बेअसर कर दे रहा है। उन्होंने कहा कि वायरस से मौत जैसी स्थिति से बचाने में वैक्सीन कारगर है पर वायरस का अटैक मजबूत है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना के ऐसे नए म्यूटेंट भी सक्रिय हो सकते हैं, जिनकी वजह से वैक्सीन का असर और कम हो सकता है। डेल्टा वेरिएंट के म्यूटेशन के कारण डेल्टा प्लस वेरिएंट पैदा हुआ है। डेल्टा वेरिएंट पहली बार भारत में ही मिला था। इसी वेरिएंट के आने यहां दूसरी लहर आई। फिर ब्रिटेन समेत कई देशों में डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप दिखा। इसी समय महाराष्ट्र में डेल्टा वेरिएंट के 21 केस आए हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी है। केरल में भी डेल्टा प्लस के तीन मामले मिल चुके हैं। यहां के अधिकारियों के अनुसार केरल के पलक्कड़ और पठानमथिट्‌टा जिले से लिए गए सैंपल में SARS-CoV-2 डेल्टा प्लस वेरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं। बता दें डेल्टा प्लस को कोरोना का सबसे खतरनाक वेरिएंट माना जा रहा है। कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा ये चार वेरिएंट हैं। डब्ल्यूएचओ ने इन चारों वेरिएंट की जानकारी दी है।

योग दिवस पर 85 लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन, यह राज्य रहा अव्वल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत सोमवार को देश में 85 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। एक दिन में इतने लोगों के टीकाकरण का यह रिकॉर्ड बन गया है। cowin.gov.in पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार इस दिन 85.15 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। 5 अप्रैल को 43 लाख से ज्यादा लोगों ने टीका लिया था। योग दिवस पर रिकॉर्ड टीकाकरण पर प्रधानमंत्री ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- यह रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन खुश करने वाला है। कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन हमारा सबसे मजबूतहथियार बना है। उनको बधाई, जिन्होंने टीका लगवाया है। वेल डन इंडिया। cowin.gov.in पर अपलोड आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ है। यहां 16.70 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। यह रिकॉर्ड है। किसी राज्य में एक दिन में इतने लोगों ने टीका नहीं लगवाया है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि एक जुलाई से तीन जुलाई को फिर महाअभियान चलाएंगे। संपूर्ण टीकाकरण हो जाए तो हम स्कूल और कॉलेज खोल सकेंगे। टीकाकरण में दूसरे नंबर कर्नाटक रहा। यहां 11.11 लाख लोगों ने टीका लिया। उत्तरप्रदेश में 7.16 लाख लोगों ने टीका लगवाया। दिल्ली में सिर्फ 76282 लोगों ने टीका लिया।

देश के 28 करोड़ लोग ले चुके हैं टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 28.33 करोड़ लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। इनमें 23.27 करोड़ लोगों ने टीका की पहली डोज लगवाई है। जबकि 58.05 करोड़ लोगों ने दोनों डोज ले ली है। उधर, ओडिशा में 51 साल के व्यक्ति को 30 मिनट के अंतराल पर टीके की दोनों डोज लगा दी। हालांकि उस पर कोई बुरा प्रभाव अब नहीं दिखा। मयूरभंज जिले के रघुपुर गांव निवासी प्रसन्ना कुमार साहू को सत्य साईं गवर्नमेंट हाईस्कूल में उन्हें दोनों टीके 30 मिनट के ही अंतराल पर लगा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *