उत्तराखंड में तबाही : लगातार बारिश के कारण 25 लोगों की मौत, एक घर में 9 लोग जिंदा दफन हो गए

पटना: उत्तराखंड में कुदरत ने फिर तबाही मचाई है। लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आई आपदा में रामगढ़ ब्लॉक के झुतिया सुनका ग्रामसभा में एक घर में नौ मजदूर जिंदा दफन हो गए। सभी मजदूर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। शाम को पास में ही मकान में रह रहे इन मजदूरों के ऊपर बारिश के कारण मलबा आ गया और नौ मजदूर दबकर दम तोड़ दिए। एक मजदूर की स्थिति गंभीर है। सभी मजदूर उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। वहीं, दीवार ढहने से पांच मजदूरों की जान चली गई। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। घर में मलबा आने से अन्य 10 लोगों की जान चली गई।

दोषापानी में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत
दोषापानी इलाके में भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर मलबा आने से क्वारब में भी दो मजदूरों की जान चली गई। सभी इलाकों में पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने बताया कि मकान के अंदर मलबा आने से नौ मजदूर जो दफन हुए हैं, उनका शव नहीं निकाला जा सका है। दोषापानी में जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनमें बिहार के चंपारण और उत्तरप्रदेश के रहने वाले लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *