4 पत्नियों को तलाक दे छठी से शादी कर रहा था पूर्व मंत्री, हो गई जेल

पटना : 4 पत्नियों को तलाक देकर छठी शादी करने जा रहे पूर्व मंत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री बशीर चौधरी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आगरा की मंटोला पुलिस ने पूर्व मंत्री को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पूर्व मंत्री ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। बशीर चौधरी की पत्नी नगमा ने आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को उनके पति छठी निगाह करने जा रहे थे। शाइस्ता से उनकी शादी की जानकारी के बाद नगमा ससुराल पहुंची तो उनके पति ने तीन तलाक दे दिया और घर से भी निकाल दिया। नगम ने मंटोला थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के दबिश की थी तो वह फरार हो गया था। आखिरकार पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया।

2011 में नगमा से हुई थी शादी
पूर्व मंत्री बशीर चौधरी ने 11 नवंबर 2011 को नगमा से शादी की थी। नगमा को बाद में पता चला कि वह बशीर की चौथी पत्नी हैं। तब भी नगमा ने आरोप लगाया था कि पति द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कई दिनों के बाद नगमा ने केस भी दर्ज कराया था और बशीर चौधरी जेल भी गए थे। फिर कुछ समय बाद दोनों में समझौता हो गया था। अब फिर नगमा ने अपने पति पर छठी शादी करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। नगमा अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *