चार राज्यों में भूकंप, 6.1 तीव्रता थी, बांग्लादेश में था केंद्र

पटना : उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में शुक्रवार की सुबह 5:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भारत-म्यांमार सीमा के पास मिजोरम के थेनजवल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी। इसके झटके मणिपुर, त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में महसूस हुए हैं। कहीं जानमाल की क्षति नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के चटगांव में था, जो मिजोरम के थानजवल से 73 किलोमीटर दूर है। भूकंप का केंद्र सतह से 12 किलोमीटर गहराई में था।

दिल्ली का एक्यूआई 339 पहुंचा
राजधानी दिल्ली की हवा दिनोंदिन खराब होती जा रही है। यहां का एक्यूआई 339 पहुंच गया है। वहीं, गुरुवार की रात को एक्यूआई 400 पहुंच गया था। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है। जानकारों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकती है। हवा चलने की वजह से वायुमंडल के ऊपर सतह में जमे धूल-कण उड़ जाएंगे। फिलहाल दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 258 पहुंचा हुआ है। इसे 250 के करीब होना चाहिए। बता दें 29 नवंबर से यहां सभी स्कूल और कॉलेज भी खुल रहे हैं। हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक के छोड़कर अन्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *