मशहूर संगीतकार वाजिद खान की कोरोना से मौत, एक माह में बॉलीवुड ने खोये 3 नगीने

पटना : मशहूर संगीतकार वाजिद खान की सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। 42 साल के वाजिद चेम्बुर के सुराणा अस्पताल में भर्ती थे। हाल में संगीतकार ने अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। जिसके बाद उनकी किडनी में संक्रमण हो गया था। इलाज के दौरान जांच में वाजिद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई थी। बता दें वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ फिल्म इंडस्ट्री में साजिद-वाजिद के नाम से काम करते थे। दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट संगीत दिया है। वाजिद ने अपने कॅरियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की थी। इसके बाद वाजिद ने सलमान की फिल्म – हलो ब्रदर, गर्व, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर, दबंग जैसे कई फिल्मों में संगीत दिया। हाल में लॉकडाउन में सलमान द्वारा यूट्यूट पर रिलीज किया गया प्यार करोना गाने में भी संगीत दिया है।

इरफान खान, ऋषि कपूर और अब वाजिद
बीते एक महीने में बॉलीवुड ने अपने तीन नगीनों को खो दिया। पहले एक्टर इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और अब वाजिद खान का निधन हो गया। तीनों कलाकारों की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। वाजिद खान के निधन पर अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन, शंकर महादेवन, सिंगर जावेद अली समेत कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *