वर्चुअल स्टेज पर शुक्रवार की शाम धूम मचाएंगे लोकगायक दीपक त्रिपाठी

मधु चौरसिया, इंग्लैंड।
दीपक त्रिपाठी, गायिकी की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम चुका है। और इसी फेमस चेहरे से आप शुक्रवार को लाइव रूबरू होंगे। जी हां, शुक्रवार शाम 6 बजे इंटरटेनमेंट वेबसाइट फिल्मीनिज्म के फेसबुक पेज पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अवधी, भोजपुरी और हिन्दी के सुप्रसिद्ध लोक गायक दीपक त्रिपाठी अपनी मधुर शैली में गायन प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इस दौरान दीपक त्रिपाठी एक से बढ़कर एक गीत गाकर कोरोना से जुड़ी जागरूकता अभियान को सार्थक बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। देश में ही नहीं दुनियाभर में फैल रही नकारात्मकता के बीच उनकी कोशिश लोगों को संगीत के माध्यम से सकारात्मक उर्जा से लबरेज करना है।

इस महामारी में जागरूकता अभियान लोकसंगीत का ऑनलाइन आयोजन रखा गया है। इस लोक संगीत कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर लोक रंग का मान बढ़ाएं। इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति को लेकर दीपक काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार की भूमि पर भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिलेगा।
Deepak Tripathi Filmynism
बता दें कि दीपक त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनके कई एल्बम और गीत सुपरहिट की श्रेणी में गिने जाते हैं। देश में ही नहीं, विदेशों में भी उनके गानों के कद्रदान बड़ी तादाद में हैं। ब्रिटेन, दुबई, श्रीलंका, त्रिनिदाद सहित अब तक वो करीब 50 से ज्यादा देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दीपक एक जाना पहचाना नाम है। दीपक की सुरमयी आवाज के दीवानों की संख्या करोड़ो में है। दीपक ने भोजपुरी लोक धरोहर की स्वच्छ एवं स्वस्थ्य परंपरा का हमेशा मान बढ़ाया है इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। जितनी मधुर इनकी आवाज है उतने ही सहज,सरल, मधुर और मिलनसार मिजाज के धनी है दीपक त्रिपाठी। एक बार जो इनसे रू-ब-रू होता है इनकी व्यक्तित्व का कायल हुए बिना नहीं रह पाता। उम्मीद है उनकी गायकी आपके दिल को छूने में मददगार साबित हों।

फिल्मीनिज्म से मिली जानकारी के अनुसार दीपक त्रिपाठी के साथ लाइव सेशन में फिल्मीनिज्म की एसोसिएट एडिटर मधु चौरसिया बतौर होस्ट इंग्लैंड से साथ रहेंगी। बता दें कई सालों से पत्रकारिता से जुड़ी मधु इन दिनों यूके से ही फ्रीलांसिंग कर रही थीं और हाल ही में फिल्मीनिज्म के साथ जुड़ी हैं। तो फिर, शुक्रवार की शाम को यादगार बनाने के लिए आप भी तैयार हो जाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *