नालंदा में किसानों ने पुलिस को पीटा, नीतीश के गृह जिले में टूटी कानून व्यवस्था

पटना : सुशासन की सरकार में मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी कानून व्यवस्था टूट रही है। नालंदा में पुलिस वालों को किसानों ने पीटा है। खाद नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने अपना गुस्सा पुलिस वालों पर निकाला। जिले के इस्लामपुर में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इससे आक्रोशित किसान बुधवार को सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों को समझाने के लिए पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को सड़क से हटने के लिए कहा, इस पर कहासुनी हो गई। किसानों ने पुलिस वालों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस वालों की पिटाई का वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, पुलिस ने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हंगामा और पुलिस को पीटने के आरोप में 75 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें 25 महिलाएं भी शामिल हैं।

वायरल वीडियो पर राजद ने सरकर को घेरा
नालंदा में पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर राजद नेता ने सरकार को घेरा है। राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने ट्वीट किया- यह हाल विकास पुरुष नीतीश कुमार के गृह जिले का है। यहां के किसान यूरिया के लिए परेशान और बेहाल है। सरकार कहती है कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। हम जीरो टॉलरेंस पर काम करते हैं। सुनील ने आगे लिखा- दूसरी ओर बिस्कोमान एवं इफको ई बाजार की बात छोड़ दे तो बिहार में यूरिया की स्थिति इतनी भयावह है कि कहीं भी 400 रुपए प्रति बोरी से कम में खाद नहीं मिल रही है। आज यूरिया के लिए लोग विधि-व्यवस्था तोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। फिर लिखा- लानत है ऐसी सरकार पर! चुल्लू भर पानी में डूब मरे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *