ससुर ने खंती से की गर्भवती बहू की हत्या, मधेपुरा की घटना

पटना : मधेपुरा में मामूली बात पर ससुर ने अपनी गर्भवती बहू की हत्या कर दी और फरार हो गया। वृद्ध ने खंती से बहू पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृत महिला के डेढ़ साल के बेटे को भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सिहेंश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमानी टोले की है, जहां 27 वर्षीय बबीता देवी मंदिर से पूजा करके घर आई थी। तभी उसके देवर पिंकू रमानी ने उसका विवाद हो गया। इतने में आरोपी ससुर नारद रमानी ने खंती से बबीता पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना में बबीता के डेढ़ साल के बेटे सत्यम को भी गंभीर चोट लगी है।

2016 में बबीता को किया जा रहा था प्रताड़ित
बबीता के पति पिंटू रमानी ने पुलिस को बताया कि उसके परिवारवाले अक्सर बबीता को प्रताड़ित करते थे। 2016 में भी उसके पिता बबीता को बहुत ज्यादा परेशान कर रहे थे, वो सभी को लेकर दिल्ली चले गए थे। एक साल दिल्ली में रहने के बाद वापस अपने पिता से अलग होकर वह बबीता के साथ रह रहे थे। बबीता गर्भवती थी और उसकी देखभाल के लिए उसकी बहन जुली यहां आई हुई है। तभी यह घटना हो गई। इधर, एएसआई सुरेंद्र साह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *