पटना से 4 शहरों के लिए बढ़ी फ्लाइट, बिहार में यहां के लोग पासपोर्ट बनवाने में सबसे आगे

पटना : पटना एयरपोर्ट ने फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी की है। यहां से चार शहरों के लिए फ्लाइट बढ़ा दिए गए हैं। इनमें पटना से गुवाहटी, हैदराबाद, अहमदाबाद और सूरत और मुंबई के लिए एक-एक फ्लाइट बढ़ा दिए गए हैं। पटना से अब पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की है। यह अमृतसर, पटना आने के बाद सुबह 7:50 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। इसके बाद दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट गो एयर की है। यह सुबह 8:30 बजे है। नए शिड्यूल में दिल्ली के लिए पहले की तह 16 फ्लाइट हैं। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे गो एयर की और आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट की रात 9:20 बजे है। रांची के लिए फ्लाइट के समय में कोई बदलाव या बढ़ोतरी नहीं हुई है। जयपुर, चंडीगढ़ और वाराणसी के लिए एक भी फ्लाइट सीधे पटना से नहीं है।

सीवान के लोग बनवा रहे सबसे ज्यादा पासपोर्ट
बिहार में सीवान जिले के लोग पासपोर्ट बनाने में सबसे आगे हैं। यहां इस साल में अब तक 16283 लोग पासपोर्ट बनवा चुके हैं। दूसरे नंबर पर गोपालगंज है। यहां 14022 लोगों ने अपना पासपोर्ट बनवाया है। तीसरे नंबर पर राजधानी पटना है। यहां इस साल 11256 लोगों ने पासपोर्ट बनाया है। चौथे नंबर पर मुजफ्फरपुर है, जहां 5338 लोगों ने पासपोर्ट बनवाया है। पांचवें नंबर पर बेतिया के 4400 लोगों ने पासपोर्ट बनवाया है। इसके बाद छठे नंबर पर गया और सातवें नंबर पूर्णिया जिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *