फॉर्च्यून इंडिया की सूची : सबसे शक्तिशाली महिला निर्मला सीतारमण, दूसरी नीता अंबानी

पटना : फॉर्च्यून इंडिया ने देश की सबसे शक्तिशाली 50 महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें देश की सबसे शक्तिशाली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। दूसरे नंबर पर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी हैं। सूची में तीसरे नंबर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन हैं। चौथे स्थान पर बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूबदार शॉ हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर बायोटेक की सह संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला हैं। जबकि सबसे युवा शक्तिशाली महिला ईशा अंबानी हैं। इनकी उम्र 30 साल है। दूसरे नंबर पर बायजू की सह संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ हैं। इनकी उम्र 35 साल है। प्रियंका चोपड़ा तीसरे नंबर पर हैं। इनकी उम्र 39 वर्ष है। फॉर्च्यून इंडिया ने बताया कि मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने के 36 घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण थीं। उस समय पूरा भारत कोरोना से निपटने और अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर सरकारी की योजनाओं को जानना चाह रहा था, तब निर्मला सीता रमण ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी।

नीता अंबानी ने अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के समय रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल प्रबंधन की टीम के बैठक कर यह जाना था कि कोरोना से गरीब कितना प्रभावित होगा। फिर बीएमसी के साथ मिलकर टीम बनाई और 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की जिम्मेदारी दी थी। इसकी क्षमता बढ़ाकर बाद में 2 हजार बेड की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *