Bihar Board Result Declared-Bihar Aaptak

मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, औरंगाबाद की रामायणी रॉय बनी बिहार टॉपर

पटना। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी biharboardonline.com व biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गुरुवार को रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा ने की। इस मौके पर बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद थे।

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स का नाम घोषित कर दिया गया है। बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में रामायणी रॉय ने टॉप किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। फिलहाल वेबसाइट काम नहीं कर रहा है तो यहां से आप एसएमएस के जरिये भी परिणाम देख सकते हैं।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित पटेल हाईस्‍कूल की रामायणी राय ने 487 अंकों के साथ पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है। कुल 79.88 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

बिहार के टॉप फाइव

  1. रामायणी रॉय
  2. सानिया कुमारी, विवेक कुमार ठाकुर,
  3. प्रज्ञा कुमारी
  4. निर्जला कुमारी
  5. अनुराग कुमार
  6. सुसेन कुमार
  7. निखिल कुमार

मालूम हो कि इस वर्ष 16 लाख, 48 हजार छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी है। परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक राज्य के 1525 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बताया जाता है कि इस वर्ष परिणाम अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है। परीक्षा के हिसाब से रिजल्‍ट में थोड़ी देरी हुई। इसका कारण पूर्वी चंपारण में गणित का पेपर लीक होना रहा। वहां 25 केंद्रों पर परीक्षा रद कर दी गई थी। 24 मार्च को वहां दोबारा परीक्षा ली गई। इसके बाद टापर्स वेरीफिकेशन हुआ। तब जाकर रिजल्‍ट जारी करने की बारी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *