रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, अस्पताल से डिस्चार्ज होते सोशल मीडिया पर डाला यह पोस्ट

पटना : सुपरस्टार रजनीकांत चार दिनों के बाद अस्पताल से अपने घर लौट आए हैं। रविवार की देर रात अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज किया है। वह गुरुवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को उनकी कैरोटिड धमनी की सर्जरी हुई है। घर पहुंचते ही सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में वह अपने घर के मंदिर के सामने खड़े होकर प्रार्थना कर रहे हैं। रजनीकांत ने कैप्शन लिखा- घर लौट आया। हाथ जोड़ने वाला इमोटिकॉन बनाया। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार से अपने घर पहुंचते हैं और उनकी पत्नी लता दरवाजे के बाहर उनकी आरती उतारती हैं।

टीम इंडिया के मैच हारने पर अर्जुन कपूर की अपील
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया द्वारा न्यूजीलैंड से मैच हारने पर एक्टर अर्जुन कपूर ने लोगों से एक अपील की है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है, जिसमें लिखा है- बीते दशक टीम इंडिया कितना अच्छा खेली है। इंडिया एक मैच हार जीती है तो हमारे ईगो को तुरंत चोट पहुंचती है। इस टीम ने 10 साल में कितना बढ़िया खेला है और हमारे चेहरे पर मुस्कान लाई है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा- हमें उन्हें सांस लेने देना चाहिए। हार से एक या दो हारों से सबक लेने दे सकते हैं। किसी को हार पसंद नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *