अच्छी खबर: स्पुतनिक-V की डिलीवरी शुरू; 995 रुपए में पहली डोज मिलेगी

पटना : कोरोना से जूझ रहे देशवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देश में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक की डिलीवरी शुरू हो गई है। स्पुतनिक की पहली डोज के लिए लोगों को 995.40 रुपए देने होंगे। एक अच्छी बात है कि देश में भी अब स्पुतनिक वैक्सीन बनेगी। यह वैक्सीन डॉ. रेड्‌डीज लैबोरट्रीज बनाएगी। फिलहाल डॉ. रेड्‌डीज को ही स्पुतनिक की डोज उपल्ब्ध कराई गई है। इसी कंपनी ने पहली डोज की कीमत 995.40 रुपए तय की है। हालांकि जब कंपनी वैक्सीन खुद बनाने लगेगी तो वैक्सीन की दाम कम जाएगी।

स्पुतनिक की पहली खेप 1 मई को आई थी भारत
रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V की पहली खेप 1 मई को भारत आई थी। सेंट्रल ड्रग लैबोरेट्री कसौली से 13 मई को रेगुलेटरी क्लीयरेंस मिला था। स्पुतनिक-V की और खेप भारत आएगी। फिर भारत में ही वैक्सीन बनाई जाएगी। भारत वैक्सीन बनाने वाली कंपनी डॉ. रेड्‌डीज ने कहा कि वैक्सीन की जरूरत की पूर्ति के लिए कंपनी 6 मैन्युफैक्चरर्स से बात कर रही है। कंपनी ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण के लिए सरकार और प्राइवेट सेक्टर के साथ काम कर रही है। कंपनी के को-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जीवी प्रसाद ने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय वैक्सीनेशन ही कोरोना से लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है।

अगस्त से दिसंबर के बीच वैक्सीन की 216 करोड़ डोज बनेगी
देश में फिलहाल दो वैक्सीन हैं। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवीशील्ड वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि अगस्त से दिसंबर के बीच वैक्सीन की 216 करोड़ डोज तैयार हो सकती है। इसमें 75 करोड़ कोवीशील्ड और 55 करोड़ कोवैक्सीन तैरूार होगी। बायोलॉजिकल ई की 30 करोड़ डोज, जायडस कैडिला की 5 करोड़ डोज, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की नोवावैक्स की 20 करोड़ डोज, भारत बायोटेक की नैजल वैक्सीन की 10 करोड़ डोज, जिनोवा की 6 करोड़ डोज और स्पुतनिक-V की 15.6 करोड़ डोज बनने की उम्मीद है।

बिहार में 7494 नए पॉजिटिव मिले, राजधानी में सबसे अधिक
बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 7494 नए मरीज मिले। इनमें पटना में सबसे अधिक मरीज सामने आए। यहां 967 पॉजिटिव केस मिले हैं। दूसरे नंबर पर पूर्णिया रहा, जहां 441 नए मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटे में 108316 सैंपल की जांच में इतने लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 17 अप्रैल को 7870 मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *