कई देशों में ठप हुई गूगल सेवा, कंपनी बोली-इंजीनियर ठीक करने में लगे हैं

टना : आज सुबह सात बजे से कई देशों में गूगल की सेवा ठप हो गई है। अब तक 250 लोगों ने डाउनडिटेक्टर को लेकर शिकायत की है। यूजर्स को सर्च, लॉगिन और साइट में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई को गूगल न्यूज की फीड अपडेट नहीं ले रही है। गूगल के ठप होने की पुष्टि आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर ने भी की है। इसके अनुसार गूगल की सर्विस में एक दिसंबर की सुबह 7 बजे से समस्या आ रही है। क्रोम या दूसरे ब्राउजर में गूगल ओपन करने पर लंबे समय तक लोडिंग हो रही है। फिर यूजर्स को एरर का मैसेज मिल रहा है। इस पर गूगल ने कहा कि उसके इंजीनियर्स ठीक करने में लगे हैं। इंटर्नल सर्वर में कोई दिक्कत आई है। महीने भर पहले पूरी दुनिया में फेसबुक और व्हाट्सएप अचानक काम करना बंद कर दिया था। करीब एक घंटे के बाद यह समस्या दूर हुई थी। इसके अलावा ट्विटर का सर्वर डाउन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *