15 बकरियों पर सरकारी अफसरों ने किया केस, हिरासत में लेकर जुर्माना वसूला 45 हजार

पटना : चोरी-छिपे पोधे खाने पर 15 बकरियों पर केस दर्जा हुआ। फिर इन बकरियों को हिरासत में लेकर इनके मालिकों से तीन रुपए जुर्माना वसूला गया है। खबर बड़ी अजीब है। कई लोग पहली बार ऐसी खबर भी पढ़ रहे हो, लेकिन यह सच्ची घटना है। मामला तेलंगाना का है। यहां के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के येल्लैंडू में पौधरोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों को 15 बकरियां खा गईं। इससे नाराज होकर अधिकारियों ने बकरियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद बकरियों को हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं इन बकरियों को सजा के रूप में अधिकारियों ने थप्पड़ मारा और तीन हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया। बताया जाता है कि नगरपालिका के कर्मचारियों ने गुरुवार को 9 बकरियों और शुक्रवार को 6 बकरियों को पकड़ा था।

हर बकरी पर लगाया 3 हजार जुर्माना
पौधे खाने के जुर्म पर नगरपालिका के अफसरों ने बकरियों के मालिकों पर प्रति बकरी 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। 15 बकरियों के हिसाब से अफसरों ने 45 हजार रुपए का जुर्माना ठोका। क्षेत्र में यह खबर चर्चा का विषय बनी है। साथ ही सोशल मीडिया पर यह खबर खूब वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *