रेप नहीं कर सका तो एक लड़की का हाथ तोड़ा, दूसरी को चाकू से गोदा

पटना : दो लड़कियों का रेप करने में नाकाम होने पर दरिंदों ने पीट-पीटकर एक लड़की का हाथ तोड़ डाला। जबकि दूसरी को चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं दरिंदों ने लड़की के भाई की भी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित भाई के सोने का लॉकेट भी लेकर भाग गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की के भाई ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता के भाई ने अपने आवेदन में श्याम ठाकुर समेत चार को आरोपी बनाया है।

पुलिस बोली-आपसी विवाद का मामला
पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने बताया कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है। प्रारंभिक जांच में स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी है। फिर भी आरोपियों पर लगे गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की प्रक्रिया जाएगी। बता दें घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *