Bihar Health Minister Nishant and Health Secretary Kumar Ravi in Action Mode-Raid on Sweet Shops-Bihar Aaptak

Nishant’s Action Continues…पटना में डेयरी पर फिर RAID, रसोईघर बंद

पटना। राज्य के आम नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने, स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए राज्यभर में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री निशान्त और खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा पटना के पुनपुन स्थित मनीषा डेयरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बिना बैच नंबर एवं निर्माण तिथि वाला 20 किलो सड़ा R.S. Gold Special Peda, 10 किलो दही और 1 किलो हाइड्रो (औद्योगिक) 650kg मैदा एवं 650kg आटा जब्त कर नष्ट किया गया। जिसका मूल्य लगभग 52000 रुपए है । खुले मैदा एवं स्पेशल पेड़े के नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।

इस दौरान निरीक्षण में खाद्य अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं करने, साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र एवं कीट नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इसके मद्देनजर रसोई घर को तीन दिनों के लिए बंद कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *