जदयू सांसद और उनको पति को मारने पहुंचे 3 युवक, गिरफ्तार, नालंदा डीएम व सीएस कोरोना पॉजिटिव

पटना : सीवान सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह की हत्या की कोशिश की गई है। हत्या करने पहुंचे तीन युवकों को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में एमएच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवां कला निवासी राहुल कुमार सिंह, अभिषेक सिंह और भानु प्रताप सिंह शामिल हैं। बता दें गुरुवार की रात 10 बजे सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदामुडा गांव में सांसद और उनके पति हमला करने तीन युवक पहुंचे थे। इनके पास 315 बोर के एक पिस्तौल और 4 कारतूस मिले हैं। सांसद के पति अजय सिंह ने बताया कि नवरात्र पर घर में कलश रखा गया है। रात 10 बजे पति-पत्नी पूजा करने के बाद बाहर निकले। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। तीनों ने शराब पी रखी थी। इतने में राहुल उनके पास आया और दो युवक पिस्टल निकाल फायरिंग करना चाहे। तभी गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

भागलपुर में बच्ची से रेप करने वाले को 10 साल की सजा
भागलपुर में बच्ची रेप करने के दोषी व्यक्ति को कोर्ट ने 10 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही पॉक्सो कोर्ट के जज रोहित शंकर ने दोषी अमर कुमार पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। गौरतलब है कि घटना 2015 के 28 दिसंबर की है। इसाकचक थाना क्षेत्र अंर्तगत आरोपी अमर कुमार ने अपने ही घर में खेल रही बच्ची के साथ रेप किया था। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ इसाकचक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

डीएम और सिविल सर्जन भी कोरोना संक्रमित
बिहार में कोरोना से प्रशासनिक अधिकारी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। अब नालंदा के डीएम और सिविल सर्जन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। डीएम योगेंद्र सिंह की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। इन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को जल्द ही कोरोना की जांच कराने के लिए कहा है। इधर, बेगूसराय में दो जज और एक सीनियर वकील भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के आठ कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें प्रभारी कुलपति के चपरासी, डिप्टी रजिस्टार, एडमिन ऑफिस के कर्मचारी, फाइनेंस विभाग के कर्मचारी और कॉमर्स के एक शिक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *