लॉकडाउन से कर्नाटक हुआ कंगाल, कर्मियों को देने के लिए पैसे नहीं, मांगी ढील

पटना : देश में 24 मार्च की रात 12 बजे से लागू लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। लॉकडाउन के दुष्परिणाम भी राज्यों से आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहला मामला कर्नाटक से आया है, जहां के मंत्री ने कहा कि उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। उनके यहां लॉकडाउन में ढील दी जाए। कर्नाटक के आबकारी मंत्री एच नागेश ने कहा कि उनके विभाग के पास फंड नहीं है। मंत्री ने मुख्यमंत्री से लॉकडाउन में थोड़ी ढील मांगी है। तीन मई के बाद लॉकडाउन में राहत की अपील की तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हम स्थिति को देखेंगे फिर कुछ कह पाएंगे। इधर, मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश में आबकारी विभाग को हर महीने 1800 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

प्रदेश में आज आए हैं आठ नए पॉजिटिव केस
कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 520 पहुंच चुकी है। मंगलवार को सूबे में आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों में एक बेंगलुरु शहर का है और एक गडग से है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि 520 संक्रमितों में 20 लोगों की जान भी जा चुकी है। जबकि 198 मरीज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *