केरल में बाढ़: 9 लोगों की मौत, दर्जनों लापता, सेना ने संभाली कमान

पटना : केरल में बाढ़ से तबाही मची हुई है। अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता है। यहां के बिगड़े हालात को संभालना का मोर्चा सेना ने संभाल लिया है। सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एनडीआरएफ की टीम के साथ भारतीय सेना के जवान बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल रहे हैं। रविवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कवाली, कोट्‌टायम में मलबे में लापता लोगों के लिए सेना बचाव अभियान चला रहा है। राहत सामग्री के साथ नेवी चॉपर आईएनएस गरुड़ पहले से बारिश प्रभावित इलाकों में उड़ान भर रहा है। मंत्रालय के अनुसार शंगमुघम के वायुसेना स्टेशन में दो सैन्य हेलिकॉप्टर एमआई-17 स्टैंडबॉय पर हैं। इधर, भारतीय वायु सेना ने बताया कि प्रभावित जिलों में राहत बचाव कार्यों के लिए मीडियम-लिफ्ट हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट
केरल में आई बाढ़ को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया- हम भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर केरल के कुछ हिस्सों में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव मदद करेगी। बचाव कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें पहले ही पहुंच चुकी हैं। हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

भूस्खलन से बढ़ी परेशानी
बाढ़ के अलावा केरल में भूस्खलन से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सूबे के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हैं। बारिश के बाद कोल्लम जिले में कल्लड़ा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कोट्‌टयम जिल के कोट्‌टक्ल इलाके में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हादसे में तीन और शवों को बरामद किया गया है। कोट्‌टायम-इडुक्की सीमा क्षेत्र के कूटि्टकल में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है।

मुख्यमंत्री बोले-कुछ हिस्सों में हालात गंभीर
मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि सूबे के कुछ हिस्सों में हालात गंभीर हैं। हम लोगों ने सेना, वायुसेना और नौसेना से मदद मांगी है। सीएम ने कहा कि जिलों में राहत कैंप लगाए गए हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की थी। सीएम ने बताया कि कोट्टयम, पथनामथिट्टा, इडुकी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर हैं जहां पर हालात काफी गंभीर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *