खट्‌टर सरकार का ऐलान: पौधा लगाइए और 8वीं व 12वीं में पाएं एक्सट्रा मार्क्स

पटना : हरियाणा सरकार ने रविवार को एक अजीबोगरीब घोषणा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने नई नीति की घोषणा कर बताया कि 8वीं और 12वीं के जो विद्यार्थी पौधा लगाएंगे, उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स मिलेंगे। खट्‌टर सरकार के अनुसार अंतिम परीक्षा में कुछ अंक का यह कानून राज्य के स्कूल शिक्षा बेार्ड के विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों को पौधा लगाना होगा और उसकी देखभाल भी करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रावधान के फॉर्मेट पर जल्द काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पंचकूला जिले में मोरनी पहाड़ियों में ‘नेचर कैंप’ थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम दृष्य के बीच एक पंचकर्म स्वास्थ्य केंद्र के उद्‌घाटन के दौरान घोषणा की।

मिल्खा सिंह के नाम पर बनेगा क्लब
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचकूला जिले के मोरनी पहाड़ी में गर्म हवा के गुब्बारे, पैराग्लाइडिंग और पानी में चलने वाले स्कूटर समेत रोमांचक खेल होगा। यहां पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को पैराग्लाडिंगका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें चलाने के लिए एक क्लब बनाया जाएगा। उसका नाम मिल्खा सिंह होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला और उसके आसपास के क्षेत्रों की एकीकृत विकास योजना से वहां के लोगों को रोजगार भी मिलेंगे।

7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, सुबह 6:30 बजे पीएम करेंगे संबोधित
7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार की सुबह 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम ने लिखा- 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष का विषय- योग फॉर वेलनेस है। यह शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए समर्पित होगा। सुबह 6:30 बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा। कोरोना वायरस के कारण पूरा कार्यक्रम लाइव होगा। बाहर में कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। दूरदर्शन पर सुबह 6:30 बजे आयुष राज्यमंत्री किरेन रिजिजू का संबोधन और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रदर्शन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। विदेशों में भी भारतीय मिशन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इस बार लगभग 190 देशों में योग दिवस मनाया जाएगा।

2015 में मना पहला योग दिवस, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
देश में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली के राजपथ पर 35 हजार 985 लोगों ने एक साथ 35 मिनट तक 21 प्रकार के अलग-अलग योग आसन किए गए थे। तब दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने थे। पहला रिकॉर्ड था कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ योग करना। दूसरा रिकॉर्ड था कि 84 अलग-अलग राष्ट्रीयता वाले लोग इस आयोजन में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *