टॉप न्यूज एंकरों के पति को जानें, पुरुष एंकरों की पत्नी भी कम नहीं

पटना : हिंदी चैनलों के टॉप न्यूज एंकरों को हर कोई जानता है। पूरा देश उनको टीवी पर देखता है और उनके काम से परिचित है, लेकिन आज हम इनके पति से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं। सबसे पहले हम आज तक चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के पति के बारे में बताएंगे। इनके पति मंगेश कश्यप हैं। यह सीनियर आईपीएस अफसर हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। आज तक की ही दूसरी एंकर श्वेता सिंह के पति संकेत कोटकर हैं। संकेत मराठी ब्रह्माण हैं और श्वेता बिहारी की भूमिहार फैमिली से हैं। दोनों ने लव मैरिज किया है। इनकी एक बेटी है।

एबीवी चैनल की रुबिका और चित्रा के पति को भी जानें
एबीवी चैनल की एंकर रुबिका लियाकत की शादी नावेद कुरैशी से हुई है। दोनों ने 2012 में शादी किया है। नावेद भी पत्रकार हैं। दोनों न्यूज 24 में साथ में काम करते थे। आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल हैं। चित्रा और अतुल की शादी 2008 में हुई थी। अतुल भी न्यूज एंकर हैं।

रविश कुमार और सुधीर चौधरी की पत्नी
एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार की पत्नी नयना दास हैं। नयना दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज में इतिहास पढ़ाती हैं। जी टीवी के संपादक और एंकर सुधीर चौधरी की पत्नी नीति चौधरी हैं। इंडिया टुडे ग्रुप के पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी सागरिका घोष हैं। सागरिका भी नामी पत्रकार हैं। इंडिया टुडे ग्रुप के पत्रकार राहुल कंवल की पत्नी जसलीन धनोटा हैं। दोनों ने 2011 में शादी की है। जसलीन कम्युनिकेशन फॉर यूएन संस्था में काम करती है।

अर्नब गोस्वामी की पत्नी भी बड़ी पत्रकार
रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी की पत्नी सम्यब्रत रे गोस्वामी हैं। ये भी बड़ी पत्रकार हैं और तब लाइम लाइट में आई थी, जब इन्होंने इंद्राणी मुखर्जी का खुलासा किया था। सम्यब्रत ने दुनिया को बताया था कि इंद्राणी मुखर्जी और शीना बोरा बहन नहीं, बल्कि मां और बेटी हैं। सम्यब्रत ने पत्रिका, तहलका और डाउन टू अर्थ में काम किया है।

रजत शर्मा और दीपक चौरसिया की पत्नी
इंडिया टीवी के संपादक रजत शर्मा की पत्नी रितु धवन हैं। फिलहाल रितु इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। न्यूज नेशन के एंकर दीपक चौरसिया की पत्नी अनुसूया रॉय हैं। अनुसूया लंबे समय तक एनडीटीवी समेत कई संस्थानों में बतौर पत्रकार काम कर चुकी हैं।

Advt Grt Studio

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *