मथुरा में शराब और मांस बैन, योगी-दूध बेच सकते हैं इससे जुड़े लोग

पटना : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। योगी ने कहा कि अब मथुरा में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। इन दो चीजों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे जुड़े लोग दूध बेच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शराब और मांस की बिक्री से जुड़े लोगों के लिए प्रशासन अन्य व्यवसाय में स्थानांतरित करने के लिए परामर्श और प्रशिक्षण की योजना बनाएं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान का दर्शन किया। योगी ने कहा कि जो लोग हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे और मंदिर जाने से कतराया करते थे, वे भी अब कहते हैं कि राम हमारे हैं और कृष्ण भी हमारे हैं।

त्योहारों पर पहले लगतीं थीं बंदिशें
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले त्योहारों पर बंदिशें लगतीं थीं। कहा जाता था कि रात 12 बजे के बाद कोई कार्यक्रम नहीं होगा। जबकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात 12 बजे ही होता है। अब किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। धूमधाम से त्योहार मनाए जाते हैं। योगी ने यह भी कहा कि अब त्योहारों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहता था। पहले न कोई मंत्री आते थे, न कोई विधायक। उनमें यह डर होता था कि उन्हें सांप्रदायिक मान लिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि ब्रजपुरी में भौतिक विकास के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। ब्रजपुरी के सात धार्मिक स्थलों को पर्यटल स्थल घोषित किया गया है। सीएम ने कहा कि प्रयागराज के कुंभ के बाद ब्रज में वैष्णव कुंभ भी ऐतिहासिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *