लोजपा ने अपने घोषणा पत्र में सीता मैया का भव्य मंदिर बनाने और युवाओं के लिए कई वादे

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा में दो चीजों को खास महत्व दिया है। इनमें माता सीता का भव्य मंदिर बनाने और युवाओं से जुड़े कई चीजें। चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तहत अफसरशाही को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए बस सुविधा शुरू की जाएगी। नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन मिलेगा। सभी विभागा के रिक्तों पर भर्ती की जाएगी। यानी युवाओं को नौकरी मिलेगी। सूबे में अत्याधुनिक कैंसर संस्थान बनाया जाएगा।

लोजपा ने घोषणा पत्र में इन चीजों को भी दी जगह
1. युवा आयोग का गठन करेंगे। 2. कोचिंग सिटी बनाई जाएगी। 3.कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। 4. एससी-एसटी विद्यार्थियों को मुफ्त में वाई-फाई, लाइब्रेरी, मेस, खेलकूद आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। 5. प्राइवेट स्कूलों में गरीब के बच्चों के लिए सीटें सुरक्षित होंगी। 6. उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा, इसके लिए सिंगर विंडो सिस्टम बनाएंगे। 7. सूबे के सभी संविदा कर्मियों को नियमित कर देंगे। 8. कम्यूनिटी मोबिलाइजर जीविका मित्र को भी वेतन देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले, जदयू से ज्यादा सीटें लाएंगे
चिराग पासवान ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। यह भी कहा कि लोजपा इस चुनाव में जदयू से ज्यादा सीटें लाएगी। बता दें एक दिन पहले मंगलवार को ही उनके पिता यानी दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का श्राद्ध कर्म समाप्त हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। साथ ही अब वह चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *