Lockdown Effects : एक विवाह ऐसा भी… दूल्हे के घर पहुंची लड़की, शादी हुई व ऑनलाइन मिला आशीर्वाद

पटना : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच कई नई और गैरपारंपिक चीजें हो रही हैं। राजधानी पटना में भी एक शादी पर लॉकडाउन का प्रभाव दिखने को मिला। यहां लड़की शादी करने के लिए मास्क पहने दूल्हे के घर पहुंची और शादी की। जबकि लड़की के परिवार वाले शिमला में थे। शादी होने पर ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग पर दुल्हन के परिवार वालों ने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया। यह शादी डाकबंगला स्थित बंदर बगीचा के अपार्टमेंट में हुई। जहां दूल्हे का घर है। बता दें कि पूरी शादी में लड़के के घर से चार लोग और एक पंडित जी थे। इन दोनों की शादी पांच मई को पटना क्लब में होने थी, लेकिन महामारी को देखते हुए और लॉकडाउन के कारण लड़के के अपार्टमेंट में ही बिना भीड़-भाड़ के हुई।

लड़की शिमला की और लड़का रिटायर्ड आईपीएस का भतीजा
बता दें कि लड़की शिमला की रहने वाली है। पूरा परिवार उसका शिमला में ही। वहीं, लड़का रिटायर्ड आईपीएस आनंद कुमार सिंह का भतीजा अभिनव अंकित है। अभिनव अधिवक्ता है। लड़का-लड़की ने लॉकडाउन बढ़ने की आशंका पर 26 अप्रैल को शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *